रामपुर थाना समाधान दिवस में 8 प्रार्थना पत्र प्राप्त, 2 का मौके पर निस्तारण
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Jun 27, 2026
- 16 views
रामपुर, जौनपुर। थाना रामपुर परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने की। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।
समाधान दिवस के दौरान कुल 8 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 2 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए शीघ्र एवं निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाएगा, ताकि आमजन को त्वरित न्याय मिल सके और उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान हो। इस अवसर पर उपनिरीक्षक बाबूराम बिन्द सहित थाना रामपुर के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनके निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई।


रिपोर्टर