ताड़ के पेड़ से गिरने से युवक की मौत, आगे की कार्रवाई मे जुटी पुलिस

संवाददाता पिंटु कुमार की रिपोर्ट 

दुर्गावती(कैमूर)-- स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम महमूदगंज (खङसरा) निवासी अक्षय कुमार पासी उर्फ अक्षय कुमार चौधरी उम्र 35 वर्ष पिता राजेंद्र पासी की गुरुवार को ताड़ के पेड़ से गिरने के कारण मृत्यु हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब 11:45 बजे अक्षय कुमार पासी मदनपुरवा गांव स्थित ताड़ के पेड़ पर ताड़ी उतारने के लिए चढ़े थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वे पेड़ से नीचे गिर गए। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट