डेहरी में भरत तिवारी के कथित एनकाउंटर के विरोध में कैंडल मार्च, पुलिसकर्मियों को फांसी देने की मांग


संवाददाता पारस नाथ दुबे


डेहरी, रोहतास। अखिल भारतीय ब्राह्मण मोर्चा ने सुरेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में डेहरी में कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च भरत भूषण तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में निकाला गया।


कैंडल मार्च अंबेडकर चौक से शुरू होकर थाना चौक तक पहुंचा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में मोमबत्ती लेकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी और न्याय की मांग को लेकर नारेबाजी की।


*प्रमुख मांगें:*

- *आर्थिक सहायता*: प्रदर्शनकारियों ने बिहार सरकार से भरत तिवारी के परिवार को 5 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की।

- *पुलिस पर सख्त कार्रवाई*: एनकाउंटर में शामिल पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा देने, दोषी अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त करने और उन पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग उठाई गई।

- *न्यायिक जांच*: पूरे मामले की उच्च न्यायालय या सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। उपस्थित लोगों में डेहरी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर पांडे सुधीर तिवारी मुन्ना दुबे अनिल मिश्रा एवं प्रवीण दुबे कृष्ण विजय दुबे।  


वक्ताओं ने कहा कि भरत तिवारी को शहीद का दर्जा दिया जाए। साथ ही उनके नाम पर गांव में सरकारी विद्यालय और चिकित्सालय बनाने की भी मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

 भरत भूषण तिवारी का एनकाउंटर बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में हुआ था।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट