जूलूस समय पर निकालें एसडीएम
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 25, 2026
- 142 views
रोहतास।मोहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। SDO सासाराम ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सभी जुलूस निर्धारित समय पर शुरू किए जाएं और तय समय सीमा के भीतर शांतिपूर्वक संपन्न किए जाएं। प्रशासन ने आयोजकों और अंजुमनों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि समय का पालन करने से व्यवस्था बनाए रखने में सुविधा होगी और सभी कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न होंगे।
"समय से जुलूस शुरू करेंगे और समय से समाप्त करेंगे" — इसी उद्देश्य के साथ प्रशासन और मोहर्रम कमेटियां आपसी समन्वय बनाकर कार्य कर रही हैं, ताकि मोहर्रम का पर्व अमन, भाईचारे और अनुशासन के साथ मनाया जा सके।


रिपोर्टर