भोजपुर में फेक एनकाउंटर के खिलाफ सासाराम में जन सुराज का आक्रोश मार्च
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 23, 2026
- 3 views
बिहार पुलिस के खिलाफ जामकर हुई नारेबाजी
रोहतास ।भोजपुर में हुई फेक एनकाउंटर के खिलाफ जन सुराज के रोहतास जिला इकाई द्वारा मंगलवार को सासाराम में आक्रोश मार्च निकाला गया । यह आक्रोश मार्च गांधी स्मारक से पोस्ट ऑफिस चौक तक हुआ। जिला अध्यक्ष रविरंजन सिंह की अध्यक्षता में हुई आक्रोश मार्च में जन सुराजी बिहार पुलिस व बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे और भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग कर रहे थे। आक्रोश मार्च के दौरान नेताओं ने कहा की भरत तिवारी को जिन पुलिसकर्मियों द्वारा गोलीमार हत्या की गई है उनके खिलाफ हत्या का एफआईआर दर्ज हो, दोषी पुलिस कर्मियों पर स्पीडी ट्रायल चलकर फांसी की सजा दी जाए, भरत के परिजनों को तत्काल एक करोड़ रूपया मुआवजा दिया जाए, पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिया जाए और भरत तिवारी को शहीद का दर्जा दिया जाए। भरत तिवारी गांव की समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रहे थे उनका अपना निजी स्वार्थ नहीं था वैसे व्यक्ति को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने के बाद गोलीमार मुठभेड़ के नाम देने वाले पुलिसकर्मियों को फासी मिलना ही चाहिए ।आक्रोश मार्च में सासाराम संसदीय चुनाव प्रभारी विनोद तिवारी, संघर्ष वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित पांडे, जिला महिला अध्यक्ष प्रियंका सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य नेहा नटराज ,महिला प्रवक्ता रतन सिन्हा, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ अमिताभ कुमार सिंह, कर्पूरी मंच अध्यक्ष कन्हैया शर्मा,विजय शंकर तिवारी,मनीष कुमार पांडे मनोरंजन कुमार ओझा, कृष्णा पांडे, अनूप पांडे शहीद दर्जनों की संख्या में युवा मौजूद थे।


रिपोर्टर