डीएम ने वाटर कूलर का उद्घाटन किए
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 23, 2026
- 3 views
रोहतास। गर्मी को देखते हुए आमजनों एवं कर्मियों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को रोहतास समाहरणालय परिसर में जिला पदाधिकारी,दीपक कुमार मिश्र द्वारा वाटर कूलर का उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने बताया कि उद्योग विभाग के महाप्रबंधक के प्रयास और डालमिया सीमेंट उद्योग के सहयोग से इस वाटर कूलर को लगाया गया है,जिससे समाहरणालय आने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। जिला पदाधिकारी ने कहा कि आने वाले दिनों में जिले के अन्य सार्वजनिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी इसी प्रकार की व्यवस्था सुनिश्चित करने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य आम नागरिकों को बुनियादी सुविधायें उपलब्ध कराना है,ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।


रिपोर्टर