डीएम उदिता सिंह की विदाई एवं डीएम दीपक कुमार मिश्रा का स्वागत हुआ
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 23, 2026
- 5 views
रोहतास। जिले के प्रशासनिक इतिहास में सोमवार की शाम एक यादगार अध्याय के रूप में दर्ज हो गई। समाहरणालय परिसर में आयोजित विदाई सह स्वागत समारोह में भावनाएं, सम्मान और नई उम्मीदों का अनूठा संगम देखने को मिला। एक ओर निवर्तमान जिलाधिकारी उदिता सिंह को उनके उल्लेखनीय कार्यकाल के लिए सम्मानपूर्वक विदाई दी गई, वहीं दूसरी ओर नवपदस्थापित जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा का गर्मजोशी और उत्साह के साथ स्वागत किया गया।
समारोह में जिले के प्रशासनिक एवं पुलिस महकमे के शीर्ष अधिकारी एक मंच पर नजर आए। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार, सासाराम एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी, बिक्रमगंज एसडीएम प्रभात कुमार, डेहरी एसडीएम निलेश कुमार, सदर एसडीपीओ-1 विप्लव कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ पदाधिकारी और अधिकारी मौजूद रहे।


रिपोर्टर