सीआरपीएफ के सिविक एक्शन कार्यक्रम में छात्रों के बीच खेल एवं शैक्षणिक सामग्री का वितरण
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jun 23, 2026
- 16 views
जम्मू-कश्मीर-- उधमपुर 137वीं बटालियन सीआरपीएफ द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत सोमवार को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, चेनानी एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, चेनानी में मानव संसाधन विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा एवं खेल गतिविधियों के प्रति प्रोत्साहित करना तथा समाज और सुरक्षा बलों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था।
कार्यक्रम में 137वीं बटालियन के कमांडेंट मनोज कुमार सिकोन, डिप्टी कमांडेंट राजू लाल मीणा, सहायक कमांडेंट आशीष कुमार, तहसीलदार पंकज सिंह, एसडीपीओ सुखवीर सिंह, विद्यालय की प्राचार्या रजनी ओबराय, प्राचार्या राशी गुप्ता, व्याख्याता घारा राम, सरोज जिंबाल तथा पीईएम अमित शर्मा सहित विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं, स्थानीय नागरिक, मीडिया प्रतिनिधि एवं सीआरपीएफ जवान उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों के बीच 100-100 टी-शर्ट, शॉर्ट्स, जूते, नोटबुक, पेन, पेंसिल, शार्पनर और रबर का वितरण किया गया। उपस्थित अधिकारियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीआरपीएफ अधिकारियों ने कहा कि ऐसे जनकल्याणकारी प्रयास युवाओं के विकास और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्थानीय लोगों और मीडिया प्रतिनिधियों ने 137वीं बटालियन सीआरपीएफ के इस प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की।
सीआरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि बटालियन द्वारा वर्ष 2024, 2025 और 2026 में भी इसी प्रकार के कई जनहितकारी कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए गए हैं, जिससे स्थानीय समुदाय को व्यापक लाभ मिला है।


रिपोर्टर