दो पशु चोर गिरफ्तार
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 20, 2026
- 3 views
रोहतास। जिले में हो रही पशु-चोरी के मामले में रोहतास पुलिस गंभीर। अब पशु-चोरों की खैर नहीं। पशु-चोरी के मद्देनजर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,सासाराम-1 विप्लव कुमार के नेतृत्व में चोरों को धर-दबोचने के लिए जाल बिछाया गया और दो अंतरजिला चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया। एक प्रेसवार्ता कर विप्लव कुमार ने बताया कि धौडाड़ थाना के एनएच-दो पर स्थित महिंद्रा सर्विस सेंटर की तरफ पिकअप पर लदे एक भैंस के बच्चे के साथ भाग रहे दो पशु चोरों को पकड़ा गया,जिनकी पहचान अरवल जिला के मेहंदिया थानाक्षेत्र के ओल्दाज निवासी नन्हक नट तथा पटना जिला के विक्रम थानाक्षेत्र के मौजक्का निवासी राजू कुमार के रूप में हुई है। एसडीपीओ ने बताया कि पकड़े गये चोरों के पास से एक पिकअप गाड़ी और उस पर लदे भैंस के बच्चे के साथ दस फिट की आठ रस्सी,तीन मोबाइल तथा एक चाकू बरामद किया गया है। विप्लव कुमार ने जोर देकर कहा है कि इस दिशा में पुलिस की अग्रेतर कार्रवाई जारी है, बाहर से आने वाले पशु-चोरों को पनाह देने वाले जिले के पशु-चोर भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।


रिपोर्टर