एसडीएम ने पूर्व पैक्स अध्यक्ष गिरफ्तार किए
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 20, 2026
- 3 views
रोहतास। जिला अंतर्गत ग्राम सखरा, थाना राजपुर, प्रखंड राजपुर निवासी मंगरवलिया पैक्स के भूतपूर्व अध्यक्ष अरविंद राय, पिता– स्वर्गीय विश्वनाथ राय को आज दिनांक 20 जून 2026 को अपराह्न लगभग 03:00 बजे अनुमंडल पदाधिकारी, बिक्रमगंज के नेतृत्व में राजपुर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।
उक्त गिरफ्तारी नीलाम पत्र वाद में न्यायालय नीलाम पत्र पदाधिकारी-सह-जिला सहकारिता पदाधिकारी, रोहतास द्वारा निर्गत गिरफ्तारी वारंट के अनुपालन में की गई है। अभिलेखों के अनुसार संबंधित बकायेदार पर ₹2,47,51,997/- (दो करोड़ सैंतालीस लाख इक्यावन हजार नौ सौ सत्तानवे रुपये मात्र) की देय राशि बकाया है। बकाया राशि के भुगतान हेतु पर्याप्त अवसर प्रदान किए जाने के बावजूद निर्धारित अवधि के भीतर राशि जमा नहीं किए जाने के कारण न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट निर्गत किया गया था।
न्यायालय के आदेश के आलोक में अनुमंडल प्रशासन एवं राजपुर थाना पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए उक्त बकायेदार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति को अग्रेतर विधिक कार्रवाई हेतु संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी देयों की वसूली तथा न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में किसी प्रकार की उदासीनता अथवा अवहेलना स्वीकार नहीं की जाएगी। बकाया सरकारी राशि की वसूली हेतु विधिसम्मत कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


रिपोर्टर