इंस्टाग्राम पर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से मचा हड़कंप
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 17, 2026
- 3 views
रोहतास।राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता गुड्डू चंद्रवंशी को इंस्टाग्राम के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। धमकी भरा वीडियो और संदेश सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, गुड्डू चंद्रवंशी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो के जरिए जान से मारने और बम से उड़ाने की धमकी दी गई। मामला सामने आते ही उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है तथा धमकी देने वाले अकाउंट की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से दी जाने वाली धमकियों को गंभीरता से लिया जाता है। साइबर विशेषज्ञों की मदद से संबंधित अकाउंट, आईपी एड्रेस और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है। दोषी की पहचान होने पर उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


रिपोर्टर