शाहपुर में पुलिस मुठभेड़ में घायल भरत तिवारी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 17, 2026
- 4 views
ब्यूरो चीफ अनिल कुमार सिंह
आरा भोजपुर। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए भरत भूषण तिवारी उर्फ भरत तिवारी की मंगलवार को पटना स्थित पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस कार्रवाई के दौरान घायल हुए भरत तिवारी को इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के क्रम में उनकी मौत हो गई।
इधर, मृतक के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। वहीं पुलिस का पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। प्रशासनिक स्तर पर मामले को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


रिपोर्टर