कुदरा में भीषण अग्निकांड दुकान राख, देर से पहुंची फायर ब्रिगेड पर फूटा गुस्सा
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jun 11, 2026
- 157 views
संवाददाता रूपेश कुमार दुबे कि रिपोर्ट
कैमूर:-- जिले के कुदरा थाना क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन के समीप आज सुबह शॉर्ट सर्किट से एक स्पेयर पार्ट्स की दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी दुकान जलकर राख हो गई और आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना सुबह करीब 7 बजे की है। दुकान संचालक का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद करीब एक घंटे बाद अग्निशमन वाहन पहुंचा। उनका कहना है कि समय पर फायर ब्रिगेड पहुंचती तो नुकसान कम हो सकता था। मौके पर पहुंचे अग्निशमन वाहन में ऑपरेटर नहीं होने का भी आरोप लगाया गया,
जिसके बाद स्थानीय लोगों ने खुद आग बुझाने में सहयोग किया। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और अग्निशमन व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। पत्रकारों से बातचीत में मोहनिया एसडीएम रत्ना प्रियदर्शी ने जल्द बेहतर अग्निशमन व्यवस्था उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। फिलहाल आग पर काबू पाया जा रहा है, लेकिन इस घटना ने आपदा प्रबंधन की तैयारियों पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।


रिपोर्टर