प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा नेताओं ने किया वृक्षारोपण
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jun 11, 2026
- 58 views
ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट
गयाजी--- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अनीश पंकज मेमोरियल विधि महाविद्यालय में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता तथा संतोष ठाकुर ने माता दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना कर वृक्षारोपण किया। इस दौरान नेताओं ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व की कामना की।
डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि वृक्षारोपण प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों की जनसेवा, राष्ट्रनिर्माण, सुशासन, आत्मनिर्भर भारत, गरीब कल्याण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।
राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता ने कहा कि लगाया गया पौधा प्रधानमंत्री के बेमिसाल कार्यकाल की स्मृति का जीवंत प्रतीक रहेगा। वहीं संतोष ठाकुर ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने राष्ट्रहित और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।


रिपोर्टर