विशाल प्राइवेट आईटीआई में नए सत्र की तैयारी पूरी, विद्यार्थियों के स्वागत को लेकर विशेष बैठक आयोजित
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jun 11, 2026
- 18 views
ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट
गयाजी--- गया-डोभी रोड स्थित विशाल प्राइवेट आईटीआई, बोधगया में इलेक्ट्रिशियन ट्रेड के सत्र 2025-27 के नए बैच के स्वागत एवं शैक्षणिक गतिविधियों के सुचारू संचालन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संस्थान में 7 एवं 9 जून को आयोजित विशेष बैठकों के माध्यम से व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।
संस्थान के प्रधानाचार्य नागेंद्र कुमार सिंह की देखरेख में बुनियादी ढांचे, प्रयोगशालाओं, कक्षाओं एवं शैक्षणिक वातावरण को व्यवस्थित और विद्यार्थियों के अनुकूल बनाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए गए हैं। बैठक में नए विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा प्रदान करने तथा अनुशासित एवं सकारात्मक शैक्षणिक माहौल सुनिश्चित करने पर विशेष चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता युवा समाजसेवी एवं संस्थान के ट्रस्टी आकाश प्रियदर्शी उर्फ एपी ने की। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता के साथ-साथ बेहतर रोजगार अवसरों के लिए तैयार करना है। उन्होंने शिक्षण गुणवत्ता, नियमित उपस्थिति और अनुशासन को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
इस अवसर पर राजन सिन्हा, पंकज कुमार सहित संस्थान के अन्य कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने नए सत्र के सफल संचालन के लिए अपने सुझाव साझा किए और विद्यार्थियों के हित में समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
संस्थान प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि नए सत्र में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी आधुनिक तकनीकी शिक्षा का लाभ उठाकर अपने उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखेंगे।


रिपोर्टर