जानलेवा हमले के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, रामपुर पुलिस को मिली सफलता

रामपुर, जौनपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामपुर पुलिस ने जान से मारने की नीयत से हमला करने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में थाना रामपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0-113/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध जान से मारने की नीयत से हमला करने के आरोप में थाना रामपुर पर मुकदमा पंजीकृत था। इस मामले में धारा 115(2), 352, 109(1), 191(2), 3(5) बीएनएस तथा 3(2)(वी) एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान वीरू सिंह उर्फ वीरू पुत्र धीरेन्द्र कुमार सिंह निवासी ग्राम कटौना, थाना रामपुर, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे 6 जून 2026 को सायं लगभग 7:45 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल अनिरुद्ध प्रसाद, कांस्टेबल सुरेश यादव, कांस्टेबल सोनू यादव तथा रिक्रूट कांस्टेबल सर्वेश कुमार शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। थाना रामपुर पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट