जिले के पंचायतों में 02 जून को आयोजित होगा “सहयोग शिविर"
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 01, 2026
- 174 views
रोहतास।बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी पहल “सबका सम्मान – जीवन आसान” संकल्प के अंतर्गत आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन एवं सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से रोहतास जिले की विभिन्न पंचायतों में कल दिनांक 2 जून 2026 को दूसरा “सहयोग शिविर” का आयोजन किया जाएगा।
जिलाधिकारी रोहतास उदिता सिंह ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि वे अपने पंचायत क्षेत्र में आयोजित सहयोग शिविर में सुबह 10 बजे से पहुंचकर अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि उनका त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जिलाधिकारी ने बताया कि सहयोग शिविर पंचायत सरकार भवन अथवा निकटवर्ती सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित किए जाएंगे, जहां विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहेंगे। शिविर में प्राप्त शिकायतों का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही नागरिक ऑनलाइन माध्यम से भी sahyog.bihar.gov.in पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
डीपीआरओ आशीष रंजन ने बताया कि काराकाट के अमौना पंचायत में जिलाधिकारी रोहतास उदिता सिंह एवं पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार शिविर में मौजूद रहेंगे।
इसी प्रकार काराकाट प्रखंड के सोनबरसा पंचायत में बंदोबस्त पदाधिकारी नवीन कुमार, अकोढ़ी गोला के पकरिया पंचायत में अनुमंडल पदाधिकारी डेहरी निलेश कुमार, बिक्रमगंज के खैरा बुधर में डीसीएलआर संतोष कुमार, चेनारी के मल्हीपुर पंचायत में जिला पंचायती राज पदाधिकारी अमृता ओशो, डेहरी के गंगौली पंचायत में वरीय उप समाहर्ता विनय प्रताप, दिनारा के अकोढ़ा पंचायत में अनुमंडल पदाधिकारी बिक्रमगंज प्रभात कुमार, करगहर के शिवन पंचायत में डीसीएलआर अशोक कुमार, कोचस के कपसिया पंचायत में वरीय उप समाहर्ता विनीता कुमारी, नासरीगंज के धनाव पंचायत में जिला आपूर्ति पदाधिकारी शशि शंकर, नौहट्टा के यदुनाथपुर पंचायत में नगर आयुक्त सासाराम विकास कुमार, नोखा के मौडीहा पंचायत में उप विकास आयुक्त विजय कुमार पांडेय, राजपुर के बरना पंचायत में डीपीजीआरओ सुभाष कुमार, रोहतास के बकनौरा पंचायत में अपर समाहर्ता ललित भूषण रंजन, सासाराम के करसेरुआ पंचायत में अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम नेहा कुमारी, शिवसागर के पडुरी पंचायत में वरीय उप समाहर्ता ओम प्रकाश लाल, सूर्यपुरा के शिवोबहार पंचायत में जिला परिवहन पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह एवं तिलौथू के चितौली पंचायत में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी एमडी जफर हसन शिविर में मौजूद रहेंगे।
शिविर से संबंधित जानकारी हेतु राज्य सरकार द्वारा जारी निःशुल्क हेल्पलाइन नंबर 1100 भी उपलब्ध है।


रिपोर्टर