गड्ढे में गिरने से एक की मौत एक घायल


रोहतास। जिले के शिवसागर-चेनारी मुख्य मार्ग पर बरताली गाँव के समीप बीते शुक्रवार की देर शाम एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की हुई मौत,एक हुआ गंभीर रूप से घायल। सड़क हादसे का जिम्मेदार ग्रामीणों ने भारतमाला एक्सप्रेस्वे के निर्माण कंपनी और उसके संवेदक को ठहराया। ग्रामीणों ने घटना के संदर्भ में बताया कि चेनारी थानाक्षेत्र के बरताली के पास बीते शुक्रवार की देर शाम एक बाइक अनियंत्रित होकर भारतमाला एक्सप्रेस्वे कम्पनी द्वारा बनायी जा रही सड़क के लिए खोदे गये गड्ढे में जा गिरी,जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को ग्रामीणों की मदद से गड्ढे से निकालकर अस्पताल पहुँचाया गया,जहाँ इलाज के क्रम में एक युवक की मौत हो गयी। ग्रामीणों ने सीधे-सीधे आरोप निर्माण कम्पनी और उसके संवेदक पर लगाते हुए कहा है कि सड़क निर्माण के दौरान मुख्य सड़क के सटे मिट्टी का गिरना,धूल उड़ना,कोई बैरिकेड्स नहीं किया जाना और न ही इस मार्ग में रात में दिखने वाला रिफ्लेक्टिव-चिह्न दिया जाना सड़क दुर्घटना के अनेक कारणों में एक मुख्य कारण है। इस दिशा में जिला प्रशासन को हस्तक्षेप कर कम्पनी पर नकेल कसा जाना चाहिए,जिससे आने वाले दिनों में विशेष रूप से इस मार्ग के सड़क निर्माण-क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट