जदयू की बैठक में प्रखंड अध्यक्षों की घोषणा


रोहतास।सासाराम के परिसदन-सभागार में जदयू रोहतास के जिलाध्यक्ष बिन्दा चन्द्रवंशी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई,जिसका संचालन जिला प्रवक्ता अलख निरंजन ने किया। बैठक में बताया गया कि प्रदेश कार्यालय के पत्रांक 99/26 दिनांक 25-5- 2026 के पत्र के आलोक में रोहतास जिला के 6 प्रखंड अध्यक्षों के मनोनयन का अनुमोदन प्राप्त हुआ है। इस क्रम में इन सभी प्रखंड अध्यक्षों यथा-चेनारी के मुनेश्वर कुशवाहा,शिवसागर के धर्मेंद्र चौहान, दावथ के गंगासागर कुशवाहा, काराकाट के विजेंद्र पटेल,दिनारा के महेंद्र कुशवाहा तथा बिक्रमगंज प्रखंड के रवि प्रसाद चंद्रवंशी को प्रदेश द्वारा अनुमोदित मनोनयन-पत्रउन्हें जिलाध्यक्ष के द्वारा दिया गया। मौके पर सूर्यपुरा के रवि पटेल,बिक्रमगंज नगर के सद्दाम, संझौली के राजेश पटेल,नोखा के रूपेश चंद्रवंशी,राजपुर के नवनीत राय,डेहरी प्रखंड के चंद्रधारी सिंह डेहरी नगर के सत्येंद्र कुशवाहा, तिलौथू के संतोष कुशवाहा,रोहतास के सिद्धेश्वर सिंह,नौहट्टा के दीपक चौबे तथा सासाराम प्रखंड के अध्यक्ष शेषनाथ सिंह को भी उनका प्रमाण- पत्र दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि रोहतास जिले के सभी नगर और प्रखंड अध्यक्ष पार्टी के समर्पित, कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित कार्यकर्ता हैं। इनके सहयोग और सहभागिता ही से पार्टी मजबूत होगी। जिलाध्यक्ष ने सबको उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ भी दी। इस बैठक में उपस्थित सभी प्रखंड और नगर अध्यक्षों को अपने- अपने प्रखंड और नगर क्षेत्र में पार्टी को जमीनी स्तर से मजबूत करने, पार्टी से अधिकतम लोगों को जोड़ने और नीतीश कुमार जी तथा जनता दल यूनाइटेड के आदर्शों एवं सिद्धांतों का प्रचार प्रसार करने का निर्देश भी जिलाध्यक्ष के द्वारा दिया गया। बैठक में संजय पटेल,धनंजय पटेल,रासबिहारी सिंह तथा दिनेश चंद्रवंशी सहित रोहतास जदयू के कई नेता भी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट