दरिहट में श्री रुद्र महायज्ञ शुरू, रासलीला से हुआ आगाज
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 01, 2026
- 17 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास।दरिहट स्थित बाबा सूरदास की कुटिया पर 11 दिवसीय श्री श्री रुद्र महायज्ञ शुरू हो गया है। शनिवार रात पूर्व संध्या पर यज्ञाधीश श्री श्री 1008 राम उदार दास जी महाराज व अन्य गणमान्यों ने फीता काटकर रासलीला का उद्घाटन किया।
सोमवार संध्या 4 बजे यज्ञ स्थल से विराट जल यात्रा निकलेगी, जो आयरकोठा नहर से पवित्र जल लाकर मंडप में स्थापित करेगी। रोज संध्या 6-8 बजे पूज्य निशी दीदी का प्रवचन, दोपहर 1 बजे रामलीला और रात में वृंदावन की मंडली द्वारा रासलीला होगी।
9 जून को संत सुन्दर राज यतिराज जी व 10 जून को जगतगुरु रामानुजाचार्य श्री नारायणाचार्य स्वामी जी का आगमन होगा। 10-11 जून की रात भोजपुरी कलाकारों का भजन कार्यक्रम होगा। 11 जून को भंडारा व पूर्णाहुति के साथ यज्ञ संपन्न होगा।


रिपोर्टर