एचआईवी जांच किया जाएगा
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 01, 2026
- 14 views
रोहतास ।एचआईवी से सम्बंधित रोहतास जिला में समेकित स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मुख्यतः हेपेटाइटिस बी, सी,सिफलिस और एचआईवी का जांच किया जाएगा और अगर कोई HIV पेशेंट पॉजिटिव पाया जाता है तो एचआईवी पेशेंट को यहां ART सेंटर सासाराम तथा सदर अस्पताल सासाराम से लिंकेज किया जयेगा और ट्रीटमेंट किया जाएगा रोहतास जिला में टोटल 89 हॉटस्पॉट सेंटर को चिन्हित किया गया है, जिसका प्रोग्राम आज से स्टार्ट हो रहा है और 16 सितंबर को खत्म होगा,सिविल सर्जन डॉ मनीराज रंजन,एसीएमओ डॉ पुष्कर,CDO डॉ राजीव रंजन , DPM अजय कुमार और डीपीसी संजीव कुमार मधुकर की तरफ से झंडी देखकर रवाना किया गया है इस अवसर पर नर्मदा संस्था के अरविन्द पाण्डेय और सदर अस्पताल के अन्य कर्मी भी उपस्थित थे.इसमें बिहार एड्स कंट्रोल सोसायटी के तरफ से चयनित संस्था नर्मदा द्वारा कुल 109 कैंप का टारगेट दिया गया है और आज से लेकर 16 सितंबर तक चिन्हित करना है जिसका माइक्रो प्लान बना हुआ है और हर एक ब्लॉक में आयोजित किया जाएगा।


रिपोर्टर