भगवानपुर पुलिस ने 22 लीटर देसी शराब के साथ एक शराबी को किया गिरफ्तार वही तस्कर मौके से हुआ फरार

अनुमंडल संवाददाता सिंगासन सिंह यादव की रिपोर्ट

भभुआं(कैमूर)--   अनुमंडल अंतर्गत भगवानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य मामले में आरोपी फरार हो गया है।

इस संबंध में भगवानपुर थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पहाड़िया में शराब के नशे में गाली-गलौज और हंगामा करने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए दिनेश कुमार, पिता रविन्द्र बिंद, ग्राम शिवो, थाना भगवानपुर, जिला कैमूर को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद उसे न्यायिक प्रक्रिया पूरी करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया गया।

वहीं दूसरी कार्रवाई में भगवानपुर थाना क्षेत्र के कृष्णापुर गांव निवासी बहादुर पासी, पिता रामचंद्र पासी के घर पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर से 22 लीटर देसी शराब बरामद की। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया। बरामद शराब को जब्त करते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

थाना अध्यक्ष ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पुलिस की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट