हिंदी प्रेस दिवस पर पत्रकारों का सम्मान, डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने किया अभिनंदन

ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट 

गयाजी--- हिंदी प्रेस दिवस के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा द्वारा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के सशक्त स्तंभ हैं। समाज को जागरूक बनाने, जनहित के मुद्दों को उठाने तथा सरकार और जनता के बीच संवाद स्थापित करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इन सजग प्रहरी पत्रकारों को सम्मानित करने का अवसर प्राप्त होना उनके लिए गर्व की बात है।उन्होंने कहा कि पत्रकारों की निष्पक्ष एवं निर्भीक लेखनी समाज को सही दिशा प्रदान करती है तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने में अहम योगदान देती है। डॉ. मिश्रा ने हिंदी पत्रकारिता के गौरवशाली इतिहास और उसके योगदान का उल्लेख करते हुए सभी पत्रकारों को हिंदी प्रेस दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।उन्होंने कहा कि मीडिया समाज का दर्पण है और पत्रकारों के अथक प्रयासों से ही आम लोगों की समस्याएं शासन-प्रशासन तक पहुंच पाती हैं। इस अवसर पर सम्मान प्राप्त करने वाले पत्रकारों ने डॉ. मनीष पंकज मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का सम्मान उनके मनोबल को बढ़ाता है तथा उन्हें और अधिक निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।सम्मानित होने वाले पत्रकारों में सुजीत कुमार, नीरज कुमार, दीपक कुमार एवं सुभाष कुमार सहित अन्य मीडिया कर्मी शामिल रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट