कुपोषित बच्चों के बीच मना मासूम का जन्मदिन शिवहर सदर अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र में बांटी खुशियां

ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट

शिवहर--- सदर अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में एक अनूठा जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया। एक छोटे बच्चे 'मुन्ना' ने अपना जन्मदिन कुपोषित बच्चों और ग्रामीण क्षेत्र के मासूमों के बीच मनाया। इस अवसर पर जरूरतमंद बच्चों को फल और मिठाइयां वितरित की गईं, जिससे समाज को मानवता का एक बड़ा संदेश मिला।

यह आयोजन सामाजिक संस्था 'आस्था फाउंडेशन' के तत्वावधान में संपन्न हुआ। अस्पताल की एनआरसी इंचार्ज पूजा झा ने अपने पुत्र का जन्मदिन उन बच्चों के साथ मनाने का संवेदनशील निर्णय लिया, जिन्हें विशेष सामाजिक सहयोग की आवश्यकता है। ग्रामीण क्षेत्रों से आए बच्चों ने मिठाई और फल पाकर अत्यधिक खुशी व्यक्त की।

कार्यक्रम के दौरान सदर अस्पताल के कुपोषण वार्ड में भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से ताजे फलों का वितरण किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे आयोजनों से न केवल बच्चों का मनोबल बढ़ता है, बल्कि समाज में कुपोषण के खिलाफ एक सकारात्मक संदेश भी जाता है। अस्पताल में मौजूद मरीजों के परिजनों ने भी इस पहल की सराहना की।

इस सेवा भाव से ओत-प्रोत कार्यक्रम में आस्था फाउंडेशन के अध्यक्ष परशुराम सिंह, सचिव अभिनय प्रताप सिंह, एनआरसी इंचार्ज पूजा झा, आकाश कुमार, श्याम देव और चंदन कुमार सहित अस्पताल कर्मी एवं संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे अपनी शुभकामनाएं दीं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट