सात में पांच लुटेरों को पकडी पुलिस


रोहतास। सासाराम के नवागत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विप्लव कुमार की बहुत बड़ी उपलब्धि। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पाँच लूटेरों को किया गिरफ्तार। पाँचों लूटेरे धौडाड़ थाना के कांड सं0-45/2026 के थे अभियुक्त। एक प्रेसवार्ता कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि बीते 20 मई को धौडाड़ थानाक्षेत्र के एनएच-19 धनकाढ़ा-रोड क्रॉसिंग के पास एक व्यक्ति से ओवरटेक कर उजले रंग के एक अपाची बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने पिस्टल का भय दिखाकर गले में पहने सोने का चेन लूट लिया था। लूट का चेन लुटेरों द्वारा पाली-रोड,डेहरी निवासी नन्दकुमार सोनी को बाबूगंज,डेहरी के ही रहने वाले नितिन कुमार के माध्यम बेंच दिया गया था। पुलिस ने इस घटना में शामिल पाँच अपराधियों को धर-दबोचा है,जबकि दो अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अग्रेतर कार्रवाई जारी है। घटना में संलिप्त पाँच अभियुक्तों में सासाराम नगर थाना के डिलियाँ निवासी रामदेश्वर कुमार,अकोढ़ीगोला थाना के बाँक निवासी सुदर्शन कुमार उर्फ टीटू, डिहरी थानाक्षेत्र के सदर चौक के रहने वाले रवि कुमार उर्फ छोटू, बाबूगंज,डिहरी के नितिन कुमार तथा पाली-रोड, डिहरी निवासी नन्दकुमार सोनी शामिल हैं। गिरफ्तार लूटेरों में शामिल सुदर्शन कुमार उर्फ टीटू पर औरंगाबाद जिले के बारून थाना में पूर्व से तीन संगीन मामले भी दर्ज हैं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने जोर देकर कहा है कि कोई भी अपराधी बख्शा नहीं जायेगा,चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट