पॉक्सो कानून एवं बाल अधिकारों पर आधारित पुस्तकों का विमोचन

ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट 

गयाजी-- राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के नूतन नगर स्थित कार्यालय में पॉक्सो कानून, बाल शोषण, बाल अपराध, बाल मजदूरी एवं बच्चों के अधिकारों पर आधारित महत्वपूर्ण पुस्तकों का विमोचन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनीष पंकज मिश्रा के कर-कमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पुस्तक के लेखक अनारूल हक भी उपस्थित रहे। विमोचित पुस्तकों में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के बाल सुरक्षा संघर्षों एवं बच्चों के अधिकारों से जुड़े कानूनों का विस्तृत उल्लेख किया गया है। इस अवसर पर डॉ. मिश्रा ने कहा कि डिजिटल युग में भी पुस्तकों का महत्व कम नहीं हुआ है तथा पॉक्सो कानून की जानकारी समाज, छात्रों, अभिभावकों एवं विधि क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसी पुस्तकें बच्चों के सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य निर्माण में सहायक साबित होंगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट