डेहरी के टाइगर हाउस में शिक्षा मंत्री का भव्य स्वागत।
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- May 25, 2026
- 41 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डेहरी रोहतास।बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का डेहरी के पाली रोड स्थित टाइगर हाउस में भव्य स्वागत किया गया। टाइगर हाउस के प्रोपराइटर और भाजपा नेता अश्विनी सिंह ने पगड़ी, अंग वस्त्र, बुके व तलवार भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में राष्ट्र रत्न प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारी, शिक्षाविद और भाजपा नेता बबल कश्यप, अजय सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
समारोह में बिहार की शिक्षा व्यवस्था, निजी विद्यालयों की भूमिका और डेहरी में शिक्षा के विकास पर चर्चा हुई। मंत्री ने वित्त रहित संस्थाओं के शिक्षकों की मांगों पर जल्द विचार का आश्वासन दिया।


रिपोर्टर