प्रेम प्रसंग में नाबालिग ने रची खुद के अपहरण और हत्या की साजिश, महाराष्ट्र से बरामद।
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- May 23, 2026
- 5 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे।
डेहरी रोहतास।इन्द्रपुरी थाना काण्ड संख्या-84/26 दिनांक 30.04.2026 धारा 137(2)/96 बीएनएस के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए नाबालिग अपहृता को महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर से सकुशल बरामद कर लिया है इसी कड़ी में मामले में सफल उद्वेदन के उपरांत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 1 डेहरी अतुलेश झा के द्वारा थाना अध्यक्ष इंद्रपुरी प्रियंका कुमारी गुप्ता के के साथ प्रेस वार्ता कर जानकारी दी गई तथा मामले में संलिप्त अभियुक्त मयंक कुमार को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बडीहा थाना इन्द्रपुरी निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के घर से गायब होने की सूचना पुलिस को दी थी। वादी ने आवेदन में बताया कि 30 अप्रैल की रात करीब 1:30 बजे उसकी पुत्री घर से लापता हो गई। खोजबीन के दौरान घर के दूसरे हिस्से में लगे चापाकल के पास खून के धब्बे भी पाए गए थे, जिससे किसी अनहोनी की आशंका जताई गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर घटनास्थल पर एफएसएल टीम, स्वान दस्ता एवं डीआईयू टीम को भेजा गया। सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डेहरी-1 के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर तकनीकी एवं गुप्तचर सहायता से जांच शुरू की गई।
अनुसंधान के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि घटना में ग्राम बॉक थाना अकोढ़ीगोला निवासी मयंक कुमार पिता मुरारी सोनी उर्फ मुराली सोनी की संलिप्तता है और वह महाराष्ट्र के भिवंडी शहर में रह रहा है। इसके बाद पुलिस टीम महाराष्ट्र रवाना हुई और 13 मई 2026 को भिवंडी से नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद करते हुए अभियुक्त मयंक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। स्थानीय न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर दोनों को इन्द्रपुरी थाना लाया गया।
पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार दोनों पिछले लगभग पांच वर्षों से प्रेम संबंध में थे और 25 अप्रैल को घर से भागकर शादी करने की योजना बनाई थी। परिवार और समाज को यह विश्वास दिलाने के लिए कि लड़की की हत्या हो गई है, दोनों ने मिलकर साजिश रची। योजना के तहत मयंक कुमार एक जिंदा मुर्गा लेकर आया, जिसे नाबालिग लड़की ने काटकर उसका खून घर के पास फैला दिया। इतना ही नहीं, मुर्गे के खून से हाथ और पैर के निशान भी बनाए गए ताकि मामला हत्या जैसा प्रतीत हो और कोई उनकी तलाश न करे।


रिपोर्टर