डेहरी के डॉ. पिंटू कुमार को बैंकॉक में अंतरराष्ट्रीय सम्मान
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- May 22, 2026
- 52 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डिहरी आनसोन रोहतास।चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं जनसेवा के लिए डेहरी स्थित क्लिनिक के संस्थापक डॉ. पिंटू कुमार को बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय समारोह में सम्मानित किया गया। उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवा, मरीजों के प्रति समर्पण एवं समाजहित में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।
डॉ. पिंटू कुमार ने अपने सेवा भाव एवं मेहनत के बल पर डेहरी सहित पूरे रोहतास जिले में एक अलग पहचान बनाई है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी एवं गर्व का माहौल है। सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


रिपोर्टर