30 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- May 20, 2026
- 4 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे।
डेहरी रोहतास।डेहरी ऑन सोन RPF ने 20 मई 2026 को बड़ी कार्रवाई की। गश्त के दौरान टी.आर.डी. डिपो के पास रेलवे पोल 555/1005-1007 के बीच कैमूर जिले के प्रफुल कुमार को पकड़ा।
उसके पास 2 बैग में 30.5 लीटर अंग्रेजी शराब मिली, जिसकी कीमत करीब 19,820 रुपये है। आरोपी ने बताया कि वह शराब बिहार में महंगे दामों पर बेचने ला रहा था।
उपनिरीक्षक शिवराज, सहायक उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार दास, आरक्षी विकास कुमार व पवन कुमार सिंह की टीम ने कार्रवाई की। आरोपी को जब्त शराब सहित GRP डेहरी ऑन सोन को सौंप दिया गया।


रिपोर्टर