अंचल निरीक्षक शेर सिंह यादव ने अकोढ़ीगोला थाना का निरीक्षण किया
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- May 15, 2026
- 2 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डिहरी रोहतास।पुलिस अधीक्षक रोहतास के निर्देशानुसार अंचल निरीक्षक डिहरी शेर सिंह यादव ने शनिवार को अकोढ़ीगोला थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना अध्यक्ष राकेश गोसाई सहित थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान अंचल निरीक्षक ने थाना में लंबित कांडों की गहन समीक्षा की और उनके त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गिरफ्तारी और वारंट निष्पादन की स्थिति की समीक्षा करते हुए लंबित वारंटों को शीघ्र निष्पादित करने पर विशेष जोर दिया गया।
इसके अलावा नियमित पेट्रोलिंग व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण पर विस्तृत चर्चा हुई। सभी पुलिसकर्मियों को नए कानूनों एवं प्रावधानों की अद्यतन जानकारी रखने तथा अनुसंधान कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
अंचल निरीक्षक ने केस डायरी लेखन की प्रगति और डिजिटल माध्यम से किए जा रहे अनुसंधान कार्यों की गुणवत्ता की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कर्तव्य के प्रति सजग और सक्रिय रहकर कार्य करने का निर्देश दिया।


रिपोर्टर