भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- May 15, 2026
- 35 views
ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट
गया-- मानपुर शहरी क्षेत्र के कुर्मी टोला स्थित देवी स्थान के समीप शहीद ईश्वर चौधरी हॉल्ट के पास नवनिर्मित मणिकेश्वर नाथ महादेव मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का गुरुवार को भव्य भंडारे के साथ समापन हो गया। आयोजन मानपुर कुर्मी टोला विकास समिति के बैनर तले किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लिया।
समापन अवसर पर आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। भजन-कीर्तन, वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक माहौल से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा।
गया नगर निगम के सशक्त स्थाई समिति सदस्य सह वार्ड संख्या 51 के पार्षद मनोज कुमार ने कहा कि इस धार्मिक आयोजन में दूर-दराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंचे। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं। आयोजन को सफल बनाने में मानपुर कुर्मी टोला विकास समिति के सदस्यों की अहम भूमिका रही।
इस अवसर पर वार्ड 51 पार्षद मनोज कुमार, डॉ. शशिशेखर सिंह, वार्ड 50 के प्रतिनिधि पंकज सिंह, विकास राव, विनेश राव, मोना राव, बंटी, रीशु पटेल राव, कुंदन, दिनेश राव, आशीष राव, कारू राव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


रिपोर्टर