नर्सें हमारी एक अभिन्न अंग हैं-डॉ. एस. निशा


संवाददाता। पारसनाथ दुबे



डेहरी रौहतास।अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर डेहरी के अदरी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल में बहुत हीं हर्षॉल्लास के साथ सभी नर्सो के साथ नर्सिंग दिवस मनाया गया।

नर्स दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित आज के कार्यक्रम में हॉस्पिटल के मुख्य सर्जन डॉ. वीरेन्द्र कुमार एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. निशा ने अस्पताल की सभी नर्स को उपहार एवं मिठाई देकर प्रोत्साहित किया। उससे पूर्व सभी नर्स स्टॉफ ने केक काटा और एक दूसरे को खिलाया।

सभी नर्सिंग स्टॉफ ने मैडम एवं सर का धन्यवाद किया।

इस मौके पर डॉ. निशा ने कहा की आज हम यहाँ 12 मई, यानी अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर उन 'अदृश्य नायकों' को सम्मान देने के लिए एकत्रित हुए हैं, जो मरीजों की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर देते हैं। यह दिवस आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक, 'लेडी विद द लैंप' फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।नर्सें केवल सफेद कोट पहने हुए कर्मचारी नहीं हैं, बल्कि वे देखभाल, करुणा और धैर्य की प्रतिमूर्ति हैं। जब कोई व्यक्ति बीमार होता है, तो डॉक्टर केवल दवा लिखते हैं, लेकिन उस दवा को जीवन में बदलने का कार्य नर्सें करती हैं। वे दिन-रात एक करके, मरीजों की हर जरूरत का ख्याल रखती हैं, उन्हें हौसला देती हैं और दर्द को कम करती हैं।विशेषकर महामारी या किसी स्वास्थ्य संकट के दौरान, नर्सें फ्रंटलाइन पर खड़ी होकर अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों की जान बचाती हैं। उनका यह निस्वार्थ भाव ही उन्हें वास्तव में मानवता का रक्षक बनाता है। वही डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने कहा की मैं बस इतना ही कहना चाहूँगा कि नर्सें हमारे स्वास्थ्य प्रणाली का वह स्तंभ हैं, जिनके बिना सेवा अधूरी है। आइए, हम सब मिलकर नर्सों के इस समर्पण को सलाम करें और उन्हें वह सम्मान और सुरक्षा प्रदान करें, जिसके वे हकदार हैं।

इस मौके पर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल कुमार, दंत चिकित्सक डॉ. ओ. पी. आनन्द, मैनेजर नसीम खान और हॉस्पिटल के सभी कर्मचारी मौजूद रहें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट