चाकूबाज पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- May 11, 2026
- 65 views
रोहतास। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरूवार की शाम अपनी पत्नी को चाकू मार जख्मी करने वाले चाकूबाज पति को गिरफ्तार किया है। बता दें कि पेवंदी गांव निवासी मुन्ना साह ने अपनी पत्नी छठु कुमारी को चेनारी बीच बाजार में चाकू मार का गंभीर रूप से घायल कर दिया था एवं वारदात को अंजाम देकर घटनास्थल से फरार हो गया था। तत्पश्चात पुलिस कांड दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी जारी रखे हुए थी। घायल महिला को स्थानीय लोगों ने इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था जहां के डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज हेतु सासाराम के सदर अस्पताल ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया था। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिनेश मालाकार ने बताया कि चेनारी थाना कांड संख्या 175/26 दिनांक 09/05/26 धारा 126(2)/115(2)/118(2)/109(1) BNS के प्राथमिकी अभियुक्त मुन्ना साह उम्र 30 वर्ष लगभग पिता छठु साह ग्राम पेबंदी थाना चेनारी जिला रोहतास को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में उपस्थापन किया गया । उल्लेखनीय है कि प्राथमिकी अभियुक्त दिनांक 07.05.26 को चेनारी बाजार में अपनी पत्नी को चाकू मार कर जख्मी कर दिया था।


रिपोर्टर