इश्तेहार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।


संवाददाता पारस नाथ दुबे


डिहरीआनसोन रोहतास।अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र में फरार चल रहे एक इश्तेहार वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

थानाध्यक्ष राकेश गोसाईं ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इश्तेहार वारंटी अशोक राम, पिता कन्हैया राम, ग्राम भैरों बिगहा, थाना अकोढ़ीगोला, जिला रोहतास को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना पुलिस द्वारा फरार अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा  रहा है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट