सड़क दुर्घटना में युवक के मौत
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- May 10, 2026
- 36 views
रोहतास ।जिले के चेनारी में निर्माणाधीन भारतमाला एक्सप्रेसवे परियोजना के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में लगातार हो रही मौत का जिम्मेवार कौन ? पूर्व चेनारी विधानसभा प्रत्याशी अमित पासवान ने स्थानीय प्रशासन और PNC कंपनी पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।
अमित पासवान का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है, जिसके कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। बीते दिनों ग्राम वर्ताली में कंपनी द्वारा खोदे गए गढ्ढे में गिरने से 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिसमें आज चेनारी भरनदुआ के एक युवक का इलाज के दरमियान मौत हो गई एवं अन्य का स्थिति गंभीर बना हुआ है ! अमित पासवान ने आरोप लगाया कि प्रशासन और निर्माण कंपनी की उदासीनता की वजह से लोगों की जान जा रही है। एक्सप्रेसवे निर्माण में मिट्टी की ढुलाई कर रहे ट्रक हाईस्पीड में ओवरलोड होकर धड़ल्ले से चल रहे है !
उन्होंने मांग की है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को तत्काल मजबूत किया जाए, दुर्घटनाओं की निष्पक्ष जांच हो और मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए अन्यथा हम आंदोलन करने को बाध्य होंगे ।


रिपोर्टर