कैमूर में अवैध शराब का भंडाफोड़, 84 बीयर केन व 524 पीस शराब बरामद, दो गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- May 06, 2026
- 51 views
संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट
कैमूर-- जिले के समहुता गांव में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम समहुता निवासी मनीष खरवार (पिता बाबूलाल खरवार) एवं राजकुमार खरवार (पिता चंद्रभान खरवार) के घर पर छापेमारी के दौरान कुल 84 पीस किंगफिशर केन बीयर (प्रत्येक 500 एमएल) तथा 524 पीस 8PM फ्रूटी (प्रत्येक 180 एमएल) बरामद किया गया। जब्त की गई शराब की कुल मात्रा लगभग 136.32 लीटर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है थाना अध्यक्ष मोहनिया के नेतृत्व में चलाया गया शराब चेकिंग अभियान


रिपोर्टर