पत्नी से विवाद के बाद युवक ने अपना प्राइवेट पार्ट काट मंदिर में चढ़ाया, वाराणसी रेफर


रोहतास।रोहतास थाना के कुसडिहरा गांव में बुधवार को एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। गांव के 25 वर्षीय शादीशुदा युवक विकास कुमार ने पत्नी से विवाद और मानसिक तनाव के बाद ऐसा कदम उठा लिया, जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। जानकारी के अनुसार घरेलू विवाद के बाद युवक अचानक गांव के एक शिव मंदिर पहुंच गया। वहां उसने धारदार हथियार से अपने गुप्तांग को काट दिया और उसे मंदिर में चढ़ा दिया। घटना के दौरान युवक अपनी गर्दन पर भी हमला करने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच मंदिर और आसपास मौजूद लोगों की नजर उस पर पड़ी। लोगों ने तुरंत उसे रोकने की कोशिश की और परिजनों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर हालत में युवक को आनन-फानन में सासाराम सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार युवक के गुप्तांग और गर्दन पर गहरे जख्म पाए गए। स्थिति गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है। 


सासाराम के सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने बताया कि युवक ने अपने गुप्तांग को पूरी तरह काटकर अलग कर दिया था। डॉक्टरों का कहना है कि इस घटना के पीछे मानसिक तनाव और मनोवैज्ञानिक कारण हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि इलाज से युवक की जान बच सकती है, लेकिन भविष्य में उसे गंभीर शारीरिक समस्याओं और नपुंसकता का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल युवक का इलाज जारी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट