हत्या कांड में एक अभियुक्त गिरफ्तार, हथियार व कारतूस बरामद एसडीपीओ सुशांत कुमार चंचल के नेतृत्व में पुलिस की कार्रवाई

ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट 

गया-- परैया पुलिस ने उपरहुली हत्या कांड के मामले में कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। थाना अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ टिकारी सुशांत कुमार चंचल के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया गया। मालूम हो कि 19 अप्रैल 2026 को परैया थाना क्षेत्र के उपरहुली खारपर के पास मुख्य सड़क पर अबधेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद परैया थाना कांड संख्या 115/26 दर्ज कर पुलिस ने मामले का अनुसंधान शुरू किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने तकनीकी अनुसंधान के साथ-साथ संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी की।सोमवार की देर रात छापेमारी के दौरान पुलिस ने रौशन कुमार पिता दिलीप विश्वकर्मा डेहला थाना क्षेत्र के कल्याणपुर से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि पूछताछ में रौशन ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की और बताया कि घटना में प्रयुक्त हथियार उसने अपने घर में छिपाकर रखा है। रौशन की निशानदेही पर उसके घर की तलाशी ली गई, जहां मिट्टी में दबाकर रखे गए एक डब्बे से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि रोशन का मामा घर उपरहुली में है और उसका एक भाई बजरंगी कुमार परैया में ही रहकर व्यवसाय करता है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट