तिलक से लौट रहे युवक की हत्या
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- May 04, 2026
- 24 views
रोहतास ।सासाराम तिलक समारोह से लौट रहे युवक की ह/त्या, भाई गंभीर रूप से घायल — सासाराम में सनसनी।
सासाराम के शिवसागर थाना क्षेत्र के गिरधरिया गांव में आपसी विवाद ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। तिलक समारोह से लौट रहे दो सगे भाइयों पर घात लगाकर हमला किया गया, जिसमें 35 वर्षीय पप्पू सिंह की चाकू गोदकर ह/त्या कर दी गई, जबकि उनके भाई वकील सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। घायल वकील सिंह की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है। पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, पड़ोसियों के बीच नल के पानी और बिजली के तार को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि भुवनेश्वर तिवारी और नागेंद्र तिवारी के परिवार के बीच इस बात को लेकर पहले भी तनाव हो चुका है। दो साल पहले भी इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था, वहीं 18 अप्रैल को भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी।
बीती रात जब पप्पू सिंह और उनके भाई वकील सिंह तिलक समारोह से लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाए लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पप्पू सिंह को चाकू से गोद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वकील सिंह को गंभीर चोटें आई हैं।
घटना की सूचना मिलते ही शिवसागर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है ।


रिपोर्टर