मामूली विवाद में मारी गोली
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- May 03, 2026
- 17 views
रोहतास। जिले के सासाराम स्थित चौखंडी (सिटी मॉल) के पास रविवार को एक मामूली विवाद अचानक हिंसक हो गया। दो पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई, जिसके बाद फायरिंग की घटना सामने आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद के दौरान एक पक्ष ने गोली चला दी, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। एहतियात के तौर पर इलाके में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है।


रिपोर्टर