जमीन विवाद और मारपीट में 13 लोग हिरासत में शांति व्यवस्था के तहत कार्रवाई
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- May 02, 2026
- 137 views
बरसठी, जौनपुर। क्षेत्र में जमीन संबंधी विवाद, पैतृक संपत्ति के बंटवारे और आपसी मारपीट की घटनाओं को लेकर बरसठी थाना पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 13 लोगों को हिरासत में लेकर न्यायालय चालान कर दिया।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में की गई। सभी के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई है। हिरासत में लिए गए व्यक्तियों में ग्राम गोठांव के प्रदीप कुमार गौतम, सूरज गौतम और कुलदीप गौतम, ग्राम पपरावन के इन्द्रदेव पाल और अमरनाथ पाल, ग्राम भदरांव के लालचन्द्र यादव, दीपक यादव और अजय कुमार यादव, ग्राम गहली कठार के श्रीनाथ यादव, शोभनाथ यादव, अच्छेलाल यादव और ज्वाला प्रसाद यादव तथा ग्राम महुआरी के बाबूलनाथ यादव शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


रिपोर्टर