भभुआ नगर परिषद की लापरवाही, नाले का टूटा ढक्कन हादसे को दे रहा है न्योता

कैमूर जिले के भभुआ नगर परिषद की लापरवाही बड़े हादसे को खुलेआम न्योता दे रही हैं

भभुआं (कैमूर):-- मामला भभुआ शहर के एकता चौक का है जहां नाले के ऊपर लगे ढक्कन टूटने और सुव्यवस्थित ढंग से नहीं होने के कारण बड़ा हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। आपको बता दे कि एकता चौक जिले की हृदय स्थली के साथ जिला मुख्यालय में स्थित है जहां से नेता और जिले के विभिन्न पदाधिकारी प्रतिदिन इसी रास्ते से होकर गुजरते है।


वही यह शहर का मुख्य चौराहा होने के कारण यहां हमेशा भीड़ भाड़ रहता है जिसके कारण अधिकतर आम जनता पैदल चलने के लिए पगडंडी के रूप में इसी टूटे हुए नाले के ऊपर से गुजरती है जिसके कारण कभी भी हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। वही नगर परिषद इन टूटे ढक्कनों को सुव्यवस्थित करने के और अच्छे ढक्कनों को लगाने के बजाय केवल मूक दर्शक बन कर बड़े हादसे होने का इंतजार कर रहा है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट