गयाजी नगर निगम बोर्ड बैठक: विकास योजनाओं को हरी झंडी, पार्षदों का हंगामा और बहिष्कार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- May 01, 2026
- 17 views
हर वार्ड में मिनी जलापूर्ति केंद्र, खराब चापाकलों की मरम्मत और नई पाइपलाइन सुधार पर जोर
ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट
गयाजी-- नगर निगम बोर्ड की बैठक गुरुवार को महापौर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान की अध्यक्षता में निगम सभागार में हुई। बैठक का संचालन सशक्त स्थायी समिति सदस्य अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने किया। इसमें शहर के विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण योजनाओं को मंजूरी दी गई। हालांकि, बैठक के दौरान कुछ पार्षदों ने बहिष्कार कर दिया।
महापौर विरेन्द्र कुमार ने बताया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए कई अहम योजनाएं सदन में पेश की गईं। इनमें नाले की सफाई, नगर निगम कार्यालय के मुख्य द्वार का जीर्णोद्धार, सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निविदा जारी करना और शहर में पेयजल संकट दूर करने के लिए निविदा निकालना शामिल है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से शहर का विकास होगा और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
25-25 लाख रुपये की राशि दी जाएगी
विकास काम के लिए प्रत्येक वार्ड को 25-25 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। मेयर ने बैठक में कई पदाधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनकी नाकामी को दर्शाता है। बैठक में डिप्टी मेयर चिंता देवी, नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया, सशक्त स्थाई समिति सदस्य सह वार्ड नंबर 51 पार्षद मनोज कुमार,पार्षद अनुपमा कुमारी, आरती कुमारी,सोनी देवी, निलम कुमारी,अंजना श्रीवास्तव, अमृता कुमारी,सुशीला कुमारी,ईरम कहकशां,राजीव कुमार सिन्हा,दीपक चंद्रवंशी, रणधीर गौतम,गजेन्द्र सिंह,कलाम कुरैशी और कार्यपालक अभियंता राकेश कुमार,जेई किशोर कुमार,जेई धर्मेंद्र कुमार,गौरव कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
शहर को जगमग करने के उद्देश्य से प्रत्येक वार्ड में स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। मोहन श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि इस योजना के तहत 11 हजार स्ट्रीट लाइटों के साथ 75 बड़े हाईमास्ट लाइट और 75 छोटे हाईमास्ट लाइट लगाए जाएंगे। इससे रात में शहर की सुंदरता बढ़ेगी और नागरिकों को सड़कों पर चलने में सुविधा होगी।
शहर में जल संकट को दूर करने के लिए सभी वार्डों में मिनी जलापूर्ति केंद्रों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा, खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत या नए चापाकल लगाने के लिए जल्द ही एक और ठेकेदार के लिए निविदा जारी की जाएगी। सदन में उपस्थित सदस्यों ने बताया कि वार्ड 4, 17, 27, 11, 35, 36 और 42 सहित कई वार्डों में पाइपलाइन से पानी की आपूर्ति संतोषजनक नहीं है।
इसके कारण उक्त वार्डो में जलसंकट कई दिनों पर बना है। इसपर नगर आयुक्त ने बुडको के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया जल्द से जल्द समस्या को हल करे नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहे।
नाले की सफाई तीन-चार दिनों में शुरू
शहर में स्थित नालियों एवं नाले की साफ-सफाई को लेकर सदस्यों ने सदन में जोरों से आवाज उठाई। सदस्यों ने कहा कि एक माह बाद मानसून जाएगी। बारिश होने पर शहर में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो सकता है। नाले की सफाई होली के बाद से शुरू हो जाए जाने चाहिए था। लेकिन अप्रैल माह समाप्त होने के बाद भी नालियों और नाले की सफाई का काम प्रारंभ तक नहीं हुआ है। इसपर नगर आयुक्त ने कहा कि कुछ वार्ड नाले की साफ-सफाई को लेकर निविदा निकाली गई है। तीन-चार दिनों में नाले की सफाई शुरू कर दी जाएगी।बैठक में फैसले लिए गए है।
जल्द ही शहरवासियों को मिलेगा डस्टबिन
कचरे का पूरी तरह से निष्पादन को लेकर नगर निगम ने जल्द ही सभी घरों को कचरे रखने के लिए डस्टबिन देने की तैयारी कर रहा है। नगर निगम ही डस्टबिन का खरीदारी करने जा रहे है। साथ ही साफ-सफाई को एक और एजेंसी को जिम्मा देने के लिए तैयारी कर रहा है। इसके लिए जल्द ही निविदा निकाली जाएगा। जिससे शहर पूरी तरह से चकाचक दिखाई पड़े।
बैठक में पार्षदों ने कहा कि नगर निकाय को चुनाव में मात्र एक साल शेष रहा है। ऐसे में काम नहीं पर जनता के बीच कैसे जाएगे। जनता की ओर से बार-बार कोसा जा रहा है। इधर काम को लेकर नगर निगम पदाधिकारियों के समक्ष बात रखते है तो वे सुनने नहीं है। चार साल में कई काम हुआ नहीं और कई काम अधूरा पड़ा है। जबकि चुनाव में मात्रा एक साल शेष रह गया।
सदन में बैठक से बहिष्कार बाहर निकले पार्षद
बैठक शुरू होते ही वार्ड संख्या 37 के पार्षद सारिका वर्मा ने बहिष्कार कर सदन निकल गई। उन्होंने कहा कि वार्ड के लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही है। कचरा उठाने वाले ठेला खराब के साथ डोर टू डोर कचरे उठाने वाले उपकरण भी खराब है।
एजेंसी के समय पर राशि भुगतान के बाद वार्ड में साफ-सफाई को पूर तरह से नहीं हो रहा है। इसके लिए कई बार निगम के अधिकारियों को शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। उक्त कारण को लेकर निगम बोर्ड की बैठक को बहिष्कार कर रही हूं।


रिपोर्टर