दो दिवसीय संयुक्त आपदा मॉक ड्रिल, विभिन्न एजेंसियों ने दिखाया दमखम
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Apr 25, 2026
- 43 views
ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट
गयाजी-- सैन्य अस्पताल परिसर में दो दिवसीय आपदा प्रबंधन को लेकर संयुक्त मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। इस अभ्यास में ओटीए, एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, एयरपोर्ट अथॉरिटी, एनसीसी और पुलिस की टीमों ने मिलकर सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आपदा की स्थिति में विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा त्वरित एवं प्रभावी राहत-बचाव कार्यों का प्रशिक्षण देना था।
मौके पर अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी अजय कुमार साह ने बताया कि इस तरह के संयुक्त अभ्यास से आपदा के समय कार्य करने की क्षमता और तालमेल दोनों में सुधार होता है। उन्होंने कहा कि वास्तविक परिस्थितियों में तेजी से निर्णय लेने और संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण बेहद जरूरी हैं।
इस दौरान 27 बिहार बटालियन एनसीसी, गया की ओर से ऑनरेरी कैप्टन आरबी शर्मा के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। अभ्यास के दौरान काल्पनिक आपदा परिदृश्यों का निर्माण कर बचाव कार्य, प्राथमिक उपचार और राहत पहुंचाने के विभिन्न तरीकों का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के सैकड़ों कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे। इस संयुक्त मॉक ड्रिल से आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने और आपसी समन्वय को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण मदद मिलने की उम्मीद जताई गई।


रिपोर्टर