भीड़भाड़ वाले इलाके से बाइक चोरी, CCTV में कैद वारदात

संवाददाता रूपेश दूबे की रिपोर्ट 

कैमूर:-- जिले के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भभुआ मोड़ के समीप स्थित रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के पास अज्ञात चोरों द्वारा दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। घटना 19 अप्रैल 2026 की बताई जा रही है, लेकिन अब तक मामले का खुलासा नहीं हो सका है, जिससे स्थानीय लोगों में असुरक्षा का माहौल व्याप्त है पीड़ित शशिकांत सिंह थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है उन्होंने बताया कि वह अपनी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर BR 45 N 5139) को रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के पास खड़ी कर सामान लेने गए थे वापस लौटने पर गाड़ी अपने स्थान पर नहीं मिली घटना स्थल के आसपास एसबीआई, पीएनबी और एचडीएफसी बैंक होने के कारण यह इलाका अत्यंत व्यस्त रहता है,


इसके बावजूद चोरों ने महज करीब 6 मिनट में बाइक चोरी कर ली पूरी वारदात नजदीक लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें एक व्यक्ति मोटरसाइकिल ले जाते हुए स्पष्ट दिखाई दे रहा है पीड़ित ने बताया कि काफी खोजबीन के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने तत्काल कुदरा थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। हालांकि घटना के  बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में इस तरह की घटना पुलिस गश्ती व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है वहीं पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द मामले के खुलासे और चोरी गई मोटरसाइकिल की बरामदगी की मांग की है आपको बतादे कि आए दिन चोरी की घटनाएं देखने को मिलता है लेकिन उद्भेदन करने  में पुलिस प्रशासन दिख रहा है असमर्थ

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट