शेरशाह महोत्सव को लेकर डीएम ने किया बैठक
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Apr 16, 2026
- 17 views
रोहतास। जिला पदाधिकारी उदिता सिंह की अध्यक्षता में शेरशाह महोत्सव–2026 के सफल आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी,जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ शहर के साहित्यकारों तथा गणमान्य लोगों ने भी हिस्सा लिया।
जिला पदाधिकारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार के निदेशानुसार सामाजिक समरसता,साहित्य और कला-संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 21 एवं 22 मई को शेरशाह महोत्सव का भव्य आयोजन किया जायेगा। इस महोत्सव में कवि-सम्मेलन-सह-मुशायरा के साथ अनेक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। साथ ही जिले के विद्यालयों में शेरशाह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर निबंध-प्रतियोगिता भी करायी जायेगी,जिससे कि विद्यार्थियों को शेरशाह सूरी के जीवन एवं उनके आदर्शों से अवगत कराया जा सके।


रिपोर्टर