छत से झूलता हुआ विविहिता का शव बरामद


रोहतास। जिले के बिक्रमगंज नगर परिषद के काशीघाट मोहल्ले में रविवार को छत से झूलता हुआ विविहिता का शव बरामद किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घर का सभी परिवार फरार बताये जाते है। विवाहिता के पिता दहेज में कार नहीं दिये जाने के कारण हत्या का आरोप लगा रहे है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की बिक्रमगंज नगर परिषद के काशीघाट मोहल्ले में रामकेश्वर चौधरी के पुत्र मनीष कुमार की पत्नी अमृता पटेल घर में छत की कंडी में फांसी लगा ली है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस वहां पहुंची तो घर खुला हुआ था, लेकिन घर के सभी परिवार फरार थे। विवाहिता का शव छत से लटक रहा था। इस घटना की सूचना विवाहिता के मैके वालों को दी गई। विवाहिता नोखा थाना क्षेत्र के छतावना निवासी अशोक चौधरी की पुत्री है, जिसकी शादी वर्ष 2021 में दावथ थाना क्षेत्र के बभनी निवासी रामकेश्वर चौधरी के पुत्र मनीष कुमार के साथ हुई है। मनीष कुमार सेना का जवान है। विवाहिता के पिता दहेज में कार नहीं दिये जाने के कारण हत्या किये जाने का आरोप लगा रहे है। एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले में अभी तक प्राथमिकी नहीं दर्ज कराई गई है। 

मौके पर फोरेंसिक जांच टीम पहुंच स्थिति की जांच कर रही है

 पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट