40 किमी रूट मार्च में प्रशिक्षु सिपाहियों ने दिखाया दम, 12 किलो वजन के साथ पूरी की चुनौती
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Apr 11, 2026
- 57 views
ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट
शिवहर--- एसपी शुभांक मिश्रा के निर्देश पर पुलिस प्रशिक्षण केंद्र से प्रशिक्षु सिपाहियों ने शुक्रवार की रात 40 किलोमीटर का कठिन रूट मार्च सफलतापूर्वक पूरा किया है।
यह मार्च शिवहर पुलिस केंद्र से अशोकी बॉर्डर पुरनहिया तक निकाला गया है. रात्रि सात बजे शुरू हुआ यह रूट मार्च जो सुबह चार बजे तक जारी रहा। जिसमें सभी प्रशिक्षु सिपाहियों ने करीब 12 किलोग्राम वजन के साथ पूरे मार्ग को तय किया है।
इस दौरान अनुशासन, सहनशक्ति और शारीरिक क्षमता की कड़ी परीक्षा ली गई। प्रशिक्षण केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के रूट मार्च का उद्देश्य सिपाहियों को शारीरिक रूप से मजबूत बनाना और कठिन परिस्थितियों में काम करने के लिए तैयार करना है।
पूरे मार्च के दौरान सुरक्षा और निगरानी के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मार्च में शामिल प्रशिक्षु सिपाहियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और निर्धारित समय में लक्ष्य को हासिल कर अपनी क्षमता का परिचय दिया है।
यह अभ्यास पुलिस प्रशिक्षण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है. जिससे जवानों में आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है।इस दौरान लाइन डीएसपी, लक्ष्मी कुमार व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।


रिपोर्टर