अधिवक्ता की मौत से अधिवक्ताओं में शोक
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Apr 05, 2026
- 109 views
कैमूर-- दिनांक 5 अप्रैल 2026 को जिलाअधिवक्ता संघ भभुआ कैमूर के पूर्व महासचिव मंटू पाण्डेय ने बताया कि जिला अधिवक्ता संघ भभुआं कैमूर के अधिवक्ता 54 वर्षीय अशोक कुमार सिंह पिता रामदयाल सिंह ग्राम अमेठ थाना मोहनियां जिला कैमूर भभुआं का दिनांक 05/04/2026को उनके आवास अमेठ में शाम 5:00 बजे उनके घर पर उनका निधन हो गया है। बिहार स्टेट बर काउंसिल पटना में 14 अप्रैल 1999 को सदस्य बने थे, दिनांक 19 अप्रैल 1999 को जिलाअधिवक्ता संघ भभुआं कैमूर में सदस्य बने थे। उनको दिनांक 25 मार्च 2026 को ब्रेन हेमरेज हो गया था,जो दिनांक 26 मार्च 2026 को वाराणसी के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टर ने अशोक कुमार सिंह अधिवक्ता को दिनांक 04/04/2026को डिस्चार्ज कर दिया था और वह घर पर थे। अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह के निधन हो जाने के कारण अधिवक्ताओं में शोक की लहर पैदा हो गई। अधिवक्ताओं ने भगवान से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना कि।


रिपोर्टर